- मिनीमाता चौक स्थित पीएनबी के एटीएम पैसे रिफिलिंग करने गए थे दो कर्मचारी तब हुई लूट
जांजगीर। मिनीमाता चौक के पास अकलतरा पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपए डालते समय दो लुटेरों ने बैंक कर्मचारी से ‘अनुमानित रकम’ 55 हजार से अधिक रुपये लूटकर फरार हो गए।
देखें वीडियो..
मिली जानकारी के अनुसार लगभग 11.00 बजे पंजाब नेशनल बैंक के दो कर्मचारी एटीएम में पैसा रिफलिंग करने पहुचे थे ।
रुपये डालते दो लुटेरे बैक कर्मचारियों को देख रहे थे जैसे ही बैंक की महिला कर्मचारी रुपए डालने गई और रुपए एटीएम में डालने लगी वैसे ही लुटेरे एटीएम के अंदर गए और हाथ में रखे स्प्रे बैंक कर्मचारी ऊपर छिड़कर रुपए लेकर बाइक से भाग निकले।
अचानक घटे इस लूट की घटना से बैक कर्मचारी कुछ समझ नहीं पाये और तत्काल इसकी सूचना उन्होंने बैंक मैनेजर को दी। बैंक द्वारा अकलतरा पुलिस को घटना से अवगत कराया गया है। जिसपर मामले की जाँच अकलतरा पुलिस द्वारा किया जा रहा है।





