जांजगीर। आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार की रात हुई दुर्घटना में में चार लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस ने प्लांट मालिकों एवं डायरेक्टर सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरकेएम पावर प्लांट, डभरा के बॉयलर सेक्शन में लिफ्ट टूटकर गिर जाने से लगभग 10 श्रमिक घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिंदल फोर्टिस अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सक्ती पुलिस द्वारा प्रारंभिक विवेचना उपरांत आर.के.एम. पावर जेनरेशन कंपनी के निदेशकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 106(1), 289 एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला
1. कंपनी की ओनर / डायरेक्टर डॉ. अंडल अरमुगम
2. डायरेक्टर टी.एम. सिंगरवेल
3. प्लांट हेड एवं एडिशनल डायरेक्टर (नाम दर्ज किया जाना है)
4. फैक्ट्री मैनेजर सम्मुख राव
5. बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड कमलेश कुमार अग्रवाल
6. सेफ्टी ऑफिसर मनोज राउत
7. पी एंड एम मेंटेनेंस अधिकारी वेसलीमणि
8. लिफ्ट इंजीनियर कृष्णा गौरव
आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से 4 की मौत मामले में कंपनी के डायरेक्टर सहित 8 के खिलाफ मामला दर्ज
Latest
सट्टा खेलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6570 रूपये जप्त
आरोपी के विरूध्द धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही
जांजगीर। चांपा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि शनि...
0
minutes

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री...
मुख्यमंत्री ने जनता का आभार जताया, प्रदेश के विकास में निरंतर समर्पण का संकल्प दोहराया
प्रोजेक्ट धड़कन, जिंदगी मुस्कुराएगी, दिव्य धुन बैंड और...
0
minutes

जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश...
ग्राम तिलाईपाली के सरपंच को सौंपा गया जल संरक्षण और सामूहिक उपयोग का दायित्व
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल अर्पण कार्यक्रम में...
0
minutes

जिलाबदर आदतन बदमाश रजत बम्हनीडीह में बेच रहा था गांजा
आरोपी के कब्जे से 4.744 किलो गांजा कीमती 2,40,000₹ का गांजा बरामद
जांजगीर। जिले में होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए...
0
minutes

