एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य: 21 हजार किसान पीएम किसान योजना के लाभ से हो सकते हैं वंचित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

सक्ती। जिले के लगभग 21 हजार किसान अब तक एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन नहीं करा सके हैं। इसका सीधा असर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ पर पड़ सकता है। एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं होने की स्थिति में किसानों को मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से वंचित होना पड़ सकता है। जिले में 80 हजार से अधिक सक्रिय किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 60 हजार से ज्यादा किसान एग्रीस्टैक पोर्टल में अपना पंजीयन करा चुके हैं।

इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान अभी भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। एग्रीस्टैक के माध्यम से प्रत्येक किसान की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जाती है, जिसमें जमीन, फसल, बैंक खाता और आधार से जुड़ी जानकारी एकीकृत रहती है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जा सकता है तथा फर्जी या डुप्लीकेट लाभार्थियों की पहचान करना भी आसान हो जाता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। एग्रीस्टैक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन से संबंधित जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखंड कार्यालय या नजदीकी सीएससी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes