एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को दी गई विदाई..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर । अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से नवंबर माह में वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश कुमार गोपाल एवं हेमलाल ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया गया। मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, एसडी. द्विवेदी, आरएल. ध्रुव, आरके. साव और एन. लकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

तकनीकी भवन के सभाकक्ष में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। रमेश कुमार गोपाल ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 39 वर्ष 1 माह व 19 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति कोरबा पश्चिम में संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के पद पर हुई थी। जबकि हेमलाल ठाकुर ने 41वर्ष 3 माह व 10दिन की लंबी सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति कोरबा पूर्व में संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के पद पर हुई थी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस. टेकाम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर एवं विजय कुमार मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes