खनिज विभाग की कार्रवाई, 4दिनों में रेत का अवैध परिवहन करते 23 वाहन जब्त

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

रायगढ़ । जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख़्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमला द्वारा विगत 4 दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अवैध खनिज गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

 

खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने बताया अभियान के दौरान अवैध परिवहन में रेत के 22 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा सहित 23 वाहन जप्त किए गए। जप्त वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर, थाना खरसिया, छाल, घरघोड़ा, जोबी चौकी एवं रैरूमाचौकी में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस कार्यवाही में खनिज निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज अमला सक्रिय रूप से शामिल रहा। खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर और कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Latest

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में शनिवार को विज्ञान मेला का आयोजन प्रधान पाठक डॉ उमेश कुमार दुबे के निर्देशन में किया...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 118927 किसानों को मिलेंगे 450 करोड़ 85 लाख 45...

28 फरवरी को कृषक उन्नति योजना के तहत आदान राशि होगी जारी जांजगीर। होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री...
Chhattisgarh
0
minutes

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ (छ.ग.) में पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया हेतु...

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के...
Raigarh
0
minutes

नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में...

मुख्यधारा की ओर बढ़ते कदम — पुनर्वासित युवाओं ने विधानसभा में देखी जनतांत्रिक प्रक्रिया संविधान और कानून के दायरे में रहकर समाज के...
छत्तीसगढ़
0
minutes
error: Content is protected !!