जांजगीर। पामगढ़ के ग्राम सिल्ली में शिवदास मानिकपुरी 30 वर्ष निवासी सिल्ली ,पामगढ़ का शव आंगन में लगे मुनगा पेड़ में सुबह परिजन को लटका मिला। हालांकि घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है।
घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।





