चार सौ बीसी का आरोपी विधायक बालेश्वर फरार, दूसरा आरोपी गौतम भेजा गया जेल

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

बालेश्वर पर समिति प्रबंधक होने के दौरान, फर्जी केसीसी बनाकर चेक लेकर राशि निकालने का आरोप है

जांजगीर। संस्था प्रबंधक रहने के दौरान किसानों के नाम पर केसीसी बनाकर उससे चेक में फर्जी हस्ताक्षर कराके लाखों रुपए आहरण करने के मामले में तत्काली संस्था प्रबंधक व वर्तमान में जैजैपुर से विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के खिलाफ चांपा थाना में 420 का मामला दर्ज है। इस घटना के बाद से विधायक बालेश्वर साहू फरार है, वहीं पुलिस ने इसी मामले में एक अन्य आरोपी गौतम राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सरवानी परसापाली के राजकुमार शर्मा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बालेश्वर साहू एवं गौतम राठौर ने जान पहचान होने का फायदा उठाकर उसके नाम से केसीसी लोन दिलाने का झांसा देकर एचडीएफसी बैंक चापा में राजकुमार शर्मा के नाम से खाता खुलवाकर लोन की रकम जमा कराया गया तथा लोन सैंक्शन होने के संबंध में बिना जानकारी देकर बैंक में सिक्योरिटी के रूप में चेक जमा करना है कहकर 10 चेक में हस्ताक्षर करवा कर ले लिया गया तथा लोन की रकम में से आरोपी बालेश्वर साहू के द्वारा 16 लाख 30,000 को अपने खाते में तथा 7 लाख 50,000/ को अपनी पत्नी आशा साहू के खाते में ट्रांसफर कर लिया गया इसी तरह दोनों आरोपियों के द्वारा अलग-अलग तारीखों में में राजकुमार शर्मा, उसकी पत्नी एवं मां के खातों से 42 लाख 78000 रुपए अपने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया है।
गौतम राठौर ने दूसरे के नाम रजिस्ट्री करा दी जमीन
दूसरे मामले में राजकुमार शर्मा ने थाना चापा में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी गौतम कुमार राठौर ने घाटोली चौक इंडियन गैस एजेंसी के पास की भूमि को दिखाकर ग्राम हथनेवरा के किसी अन्य व्यक्ति की भूमि को राजकुमार शर्मा की पत्नी के नाम से रजिस्ट्री कराया तथा 30 लाख रुपए ले लिए, जब कब्जा करने गए तो पता चला कि वह जमीन किसी दूसरे की है। इस पर गौतम राठौर के खिलाफ धारा 420,467,468,471,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने गौतम राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी ने कबूला अपराध, भेजा गया जेल: एसडीओपी
चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार थे। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी गौतम कुमार राठौर को पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बालेश्वर साहू के साथ मिलकर राजकुमार शर्मा, उसकी पत्नी एवं मां के खातों से केसीसी लोन निकलवाकर तथा अलग अलग खातों से कुल 42,78,000 खातों से रकम ट्रांसफर किया है।

विधायक बालेश्वर साहू

पुलिस की पकड़ में आरोपी गौतम राठौर

आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ किए गए धोखाधड़ी तथा फर्जी दस्तावेजों के संबंध में संबंधित बैंक तथा कार्यालय से दस्तावेज प्राप्त किया गया है आरोपी बालेश्वर साहू, गौतम कुमार राठौर एवं अन्य के द्वारा बैंक से रकम ट्रांसफर एवं नगदी आहरण के संबंध में प्रार्थी के हस्ताक्षर किए हुए चेक, नगदी आहरण से संबंधित विड्रोल फॉर्म, वाउचर सभी खातों का डिटेल, तथा प्रकरण से संबंधित अन्य दस्तावेजों को पुलिस ने जब्त किया है। आरोपियों के द्वारा तैयार किए गए फर्जी दस्तावेजों को जप्त कर फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जा रहा है।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes