जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो चरणों में की जाएगी पूरी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा

जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं। इस बार नागरिकों को पहली बार स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति एसई वेब पोर्टलhttp://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकता है।

यह प्रक्रिया डिजिटल और सरल माध्यम से की जा रही है, जिससे लोगों को घर बैठे जानकारी देने की सुविधा मिल रही है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र भरा । उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिसमें अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से फॉर्म भर सकते है। फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होती है, जिसे प्रगणक के घर आने पर दिखाना आवश्यक होगा। यदि कोई नागरिक ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाता है, तो 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

जनगणना के आंकड़े सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रगणक Census 2027&HLO मोबाइल एप का उपयोग कर डाटा संग्रह करेंगे। इसके बाद स्व-गणना और फील्ड सर्वे से प्राप्त डाटा का सत्यापन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में पर्यवेक्षक और चार्ज अधिकारी बहुस्तरीय जांच करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

Latest

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes