जनता को जागरूक करने अमोरा पहुँचें पुलिस अधीक्षक

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • 200 महिला कमांडो टीम का गठन, SP ने महिला कमांडो को टोपी, सीटी भी वितरण किया नशा मुक्ति जागरूकता के दौरान नशापान के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को दी गई जानकारी

 

जांजगीर। जिले के पुलिस अधीक्षक आज जनता को जागरूक करने अमोरा पहुँचें छत्तीसगढ़ी में गाना गाया ”दारु ल छोड़व सजन नशा ल त्यागव रे”

 

आपको बता दें, सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा विभिन्न जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 17 जनवरी को थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम अमोरा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान ने नशामुक्ति, जन जागरूकता की बड़ी प्रशंसा की इस तरह से कार्यक्रम में शामिल होना एक गौरवशाली क्षण बताया।

अवैध शराब बिक्री करना एवं शराब का सेवन करना, जुआ, सट्टा खेलने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी काईम नहीं कर सकता।

महिला कमांडो गीत छत्तीसगढ़ी भाषा में पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयार किया गया है, जिसे महिला कमांडो को अर्पित किया गया, जिस गीत को गाते हुए महिला कमांडो गांव में फोकस करेंगे :-

दारु ल छोड़व सजन
नशा ल त्यागव रे

धरती माता ह हमला
बढ़िया चीज़ देवे हे
गन्दा गन्दा चीज़ ल
काबर ते पिथस रे
दारु ल छोड़व…

औरत ल पिटथस तेहां
लईका ल डेराथस रे
स्वयं के भी स्वास्थ्य ल
खराब करथस रे
दारु ल छोड़व….

जेल के जगह म
बाड़ी म जा रे
पसीना बहाकर
खुशहाली ला रे
दारू ल छोड़व…

खाली मत बैठ रे
स्वरोजगार अपना रे
परोपकार करके
मन ल शांत कर रे
दारु ल छोड़व सजन
नशा ल त्यागव रे

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, इससे समाज में कई तरह की त्रासदियां जन्म लेती हैं।

सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।

यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

कार्यक्रम में SDPO अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes