जनसमर्थन के साथ जिन्दल पॉवर की जनसुनवाई सफल

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • जिन्दल पॉवर लिमिटेड की गारे पेलमा—सेक्टर 1 कोयला खान के लिए हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई

छत्तीसगढ़ । जनसमर्थन के साथ जिन्दल पॉवर की जनसुनवाई सफल, जिन्दल पॉवर लिमिटेड की गारे पेलमा—सेक्टर 1 कोयला खान के लिए हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई।

⇒ बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामीणों ने किया परियोजना का समर्थन

⇒ जिंदल समूह द्वारा किए गए विकास कार्यों को सभी ने सराहा

⇒ क्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं अंचल के समग्र विकास को मिलेगी तेजी

रायगढ़ जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिन्दल पॉवर लिमिटेड को आवंटित कोयला खान गारे—पेलमा सेक्टर 1 के लिए तमनार के धौंराभाठा में साप्ताहिक बाजार स्थल पर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने परियोजना का भरपूर समर्थन किया। बड़ी संख्या में उमड़े लोगों ने विश्वास जताया कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और यह प्रोजेक्ट तमनार और रायगढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

गारे—पेलमा कोल बियरिंग एरिया की सेक्टर—1 खान का आवंटन भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिंदल पॉवर लिमिटेड को किया गया है। इस परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जनसुनवाई का आवेदन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में दिया गया था। प्रस्तावित परियोजना की जनसुनवाई के लिए मंडल द्वारा 8 दिसंबर 2025 की तारीख तय की गई थी। सोमवार को ग्राम धौराभाठा में सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शुरू हुई। इसमें आसपास के सभी गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।

सीईसीबी द्वारा जनसुनवाई के दौरान शासन द्वारा तय सभी मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी थी। अतिरिक्त कलेक्टर अपूर्व टोप्पो एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय के नरेन्द्र सिंह मालवीय के पर्यवेक्षण में तय समय पर जनसुनवाई शुरू हुई।
रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम सहित नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ पुलिस के जवानों ने कानून-व्यवस्था की कमान संभाली।

जनसुनवाई के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जिंदल समूह ने तमनार सहित पूरे रायगढ़ जिले के समग्र विकास में पूरा योगदान दिया है। कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कई विकास कार्य कराए हैं। इनमें ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों से लेकर अधोसंरचना विकास के कार्य तक शामिल हैं। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है और पूरा क्षेत्र इससे लाभान्वित हो रहा है।

कंपनी ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी बेहतर प्रयास किए हैं। सेक्टर 1 खान शुरू होने से इसमें और भी इजाफा होगा। जनसुनवाई के दौरान सभी प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए एक स्वर में इस परियोजना का समर्थन किया।

इससे पहले जिंदल पॉवर लिमिटेड की ओर से कंसलटेंट ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह इसके पूर्ण होने से औद्योगिक विकास और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने परियोजना के फायदों के बारे में ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी।
इस दौरान परियोजना प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग जनसुनवाई में हिस्सा लेने पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई शाांतिपूर्ण तरीके से जनसमर्थन के साथ सफल रही। हालांकि कुछ तत्वों ने ग्रामीणों को दिग्भ्रमित कर प्रक्रिया को असफल करने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस की चाक—चौबंद व्यवस्था के कारण उनकी यह कोशिश असफल रही और जनसुनवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी।

जिंदल पॉवर लिमिटेड ने इस अवसर पर क्षेत्र के सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग की वजह से ही यह संभव हो सका। कंपनी द्वारा कहा गया कि जिंदल समूह अंचल के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह प्रोजेक्ट सफल होने से निश्चित तौर पर क्षेत्र के विकास को नयी गति मिलेगी। कुछ ग्रामीणों ने निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव में आकर जनसुनवाई का विरोध किया। कुछ लोग पीठासीन अधिकारी के बार—बार बुलाने पर भी जनसुनवाई स्थल पर नहीं गए।

Latest

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes