जितेंद्र पर पूर्व में टीसीएल कॉलेज के प्राचार्य को धमकाने का भी दर्ज़ है मामला
जांजगीर.. जिले की कोतवाली पुलिस ने एनएसयूआई के जांजगीर नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर और उसके चार अन्य साथियों को पेण्ड्री रोड के एक सुपर मार्केट में डकैती की कोशिश करने के आरोप में पकड़ा है, पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को पकड़ा, उनके पास पिस्टल मिली तो पूछताछ में आरोपियों ने पिस्टल जितेंद्र और उसके एक अन्य साथी द्वारा देने की जानकारी दी इसके बाद पुलिस ने पांचो आरोपियों को पकड़ा और डकैती का प्रकरण दर्ज किया. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को राहुल अग्रवाल पिता छगनलाल अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवासी श्याम सुपर मार्केट पेंडी् रोड जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5/ 10 /2025 के रात्रि 2 बजे दुकान के शटर के तोड़ने की आवाज आने पर वह अपने पिता के साथ घर के बाहर आकर देखा तो दुकान के शटर को तीन नकाबपोश व्यक्ति तोड़ने का प्रयास कर रहे थे. राहुल की आवाज सुनकर तीनों भाग गए जिन्हें रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा घेरा बंदी कर पकडा गया. पकड़े गए आरोपी मनीष कुमार बनवा, चैतन्य दिनकर ,चमन हितेश दिनकर से पूछताछ मेमोरेंडम कथन लिया जिन्होंने बताया कि चोरी करने के नियत से रात्रि में घूम रहे थे तथा अपने पास एक पिस्टल और कारतूस रखे हैं। जिसे जितेंद्र दिनकर एवं तरुण सूर्यवंशी से लेना बताएं जो आरोपी जितेंद्र दिनकर एवं तरुण सूर्यवंशी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना जुर्म स्वीकार किये।
आरोपियों से 1 पिस्टल, 5 कारतूस, 1 चाकू, 1 मोबाइल , 2 साब्बल , 2 नकाब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 10.25 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।
इन आरोपियों को पकड़ा गया
(1) मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अफरीद थाना सारागांव हाल मुकम लक्की डेयरी के पीछे जांजगीर जिला जांजगीर चांपा
(2) चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला
(3) हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर उम्र 21 वर्ष ग्राम तागा थाना मुलमुला
(4) जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर उम्र 26 वर्ष ग्राम पुटपुरा थाना जांजगीर
(5) तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर थाना जांजगीर
झारखण्ड से लाया था पिस्टल और कारतूस, एनएसयूआई का नगर अध्यक्ष डकैती के आरोप में चार साथियों सहित गिरफ्तार
Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी
जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...
कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता
*पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...
*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की*
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...
*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना*
*आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
0
minutes

