टैक्स वसूली:  पेट्रोल पंप सहित पांच संस्थान सील, जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • बड़े बकायदारों को सूचीबद्ध करने और लगातार संस्थानों को सील करने के दिए गए निर्देश

रायगढ़। नगर प्रशासन द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। लंबे समय से बकाया संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर एवं यूजर चार्ज नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए निगम की राजस्व, अतिक्रमण, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंप सहित पांच दुकानों को सील कर दिया।

नगर निगम आयुक्त  बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा निगम के सभी तरह के टैक्स वसूली को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान उन्होंने बड़े बकायेदारों को सूचीबद्ध करने और उन्हें लगातार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कुर्की नोटिस चस्पा करने के साथ दुकानों एवं संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था। निर्देश के तहत आज निगम की संयुक्त टीम ने सुबह के समय जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा किया।

जूटमिल पर 26 लाख 38 हजार 418 रुपए संपत्ति कर बकाया है। इसके बाद दोपहर को तैयार बड़े बकायेदारों की सूची पर कार्रवाई की गई। इसमें गोरखा पतरापाली चौक स्थित सुनील गर्ग के पेट्रोल पंप को सील किया गया। पेट्रोल पंप संचालक सुनील गर्ग पर 2013 से 11 लाख 68510 रूपये संपत्ति कर सहित अन्य कर बकाया था, जिसमें गर्ग द्वारा बीच में कुछ आंशिक बकाया राशि जमा किया गया था।

इसी तरह भगवानपुर स्थित मुन्ना पिता अब्दुल कलीम के संस्थान पर 1 लाख 40 हजार रुपए से ज्यादा, गौरंग सिंह सिदार के संस्थान पर 2 लाख 32 हजार रुपए से ज्यादा, चक्रधर नगर के कबाड़ी दुकान संचालक अब्दुल सत्तार पर 2 लाख 27 हजार रुपए से ज्यादा एवं बाजीराव पारा मस्जिद के सामने संचालित नंदु सतनामी केयर ऑफ प्रकाश पिता घनश्याम अग्रवाल के संस्थान पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए सील किया गया। इन सभी संपत्तियों के मालिकों को बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अपने बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया।

इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित संपत्तियों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए और नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बड़े बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बकायेदारों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने बकाया कर का भुगतान कर लें, अन्यथा उनके विरुद्ध कुर्की, सीलिंग एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निगम प्रशासन द्वारा सूचना जारी कर बताया कि राजस्व विभाग द्वारा अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खोला जा रहा है, जिससे नागरिक आसानी से अपने संपत्ति कर, जलकर, यूजर चार्ज एवं अन्य देय राशि जमा कर सकेंगे।
निगम की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति है, वहीं नियमित रूप से कर जमा करने वाले नागरिकों ने निगम के इस कदम का स्वागत किया है।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes