ड्रोन से अवैध मादक खेती पर कड़ी नजर, घरघोड़ा – तमनार में चला वृहद अभियान

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • कलेक्टर के निर्देशन में संयुक्त टीम की कार्रवाई, गांव-गांव पहुंचकर किया सघन निरीक्षण

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग शुरू कर दिया है। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा  दुर्गा प्रसाद अधिकारी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में घरघोड़ा और तमनार क्षेत्र में वृहद ड्रोन सर्वे अभियान संचालित किया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और कृषि विभाग की टीमों ने समन्वित रूप से काम करते हुए संदिग्ध क्षेत्रों की पहचान की और ड्रोन के माध्यम से खेतों की बारीकी से निगरानी की। इस आधुनिक तकनीक के जरिए दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक भी प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित हुई, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

ड्रोन सर्वे के साथ-साथ राजस्व विभाग के पटवारियों और कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने संबंधित गांवों में मौके पर पहुंचकर खेतों में उतरकर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान घरघोड़ा तहसील के बैहामुडा, भेंगारी, पाकादरहा, पानीखेत तथा तमनार तहसील के आमापाली, राबो, गढ़गांव एवं हराडीह में व्यापक स्तर पर जांच-पड़ताल की गई।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने किसानों को जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती कानूनन अपराध है और इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वैकल्पिक वैध फसलों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आने वाले समय में भी ड्रोन सर्वे के साथ सघन जांच और निगरानी की कार्रवाई तेज की जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति में इस तरह की अवैध गतिविधियों को पनपने का अवसर न मिले।
प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes