तेंदुए का खौफ, मॉर्निंग और इवनिंग वॉक में अकेले न निकलें रात में खेतों में न साेएं

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
रात में मौके का निरीक्षण करते वन विभाग के कर्मचारी

वन विभाग का दावा तेंदुए की उपस्थिति नहीं पाई गई फिर भी गांवों में कराई गई मुनादी
जांजगीर। रविवार की सुबह मड़वा पावर प्लांट परिसर के टॉवर क्रमांक 5 के पास सुरक्षा गार्ड द्वारा चहलकदमी कर रहे तेंदुए का वीडियो बनाया गया था। हालांकि तेंदुआ दोबारा दिखा नहीं लेकिन वन विभाग द्वारा लोगों को अलर्ट किया गया है, कि मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक में अकेले न जाएं न ही रात में खेतों की ओर अकेले जाएं और सोएं।
ज्ञात हो रविवार की सुबह मड़वा पॉवर प्लांट परिसर के टॉवर क्रमांक 5 के समीप सुरक्षा गार्ड द्वारा एक वीडियो रिकार्ड किया गया जिसे तेंदुआ बताया जा रहा है। वन विभाग उसे न तो तेंदुआ मान रहा है न इससे इनकार कर रहा है। वन विभाग ने अपनी विज्ञप्ति में लिखा है कि वीडियाे में दिख रहा जानवर आकार एवं आकृति से तेन्दुए जैसा प्रतीत हो रहा था। दावा है कि सूचना पर जांजगीर चाम्पा व सक्ती वनमण्डल की संयुक्त टीम, एस.डी.ओ. (वन) जांजगीर के नेतृत्व में स्थल पर पहुंची एवं स्थल निरीक्षण किया गया।
जांच में नहीं पाई गई तेंदुआ की उपस्थिति, फिर भी कराई मुनादी
वन मंडलाधिकारी ने बताया कि स्थल निरीक्षण एवं आसपास क्षेत्र में किए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान वर्तमान में किसी तेन्दुए की उपस्थिति नही पाई गई। तथापि, वन विभाग द्वारा एहतियातन सतर्कता के रूप में आसपास के ग्रामों जैसे मड़वा, तेन्दूभांठा, बसंतपुर, केनाभांठा, कर्रापाली एवं मदनपुर में मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
वनविभाग ने कहा ऐसा न करें अभी
वन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बुजुर्ग एवं बालक-बालिकाएं सुबह और शाम के समय में अकेले बाहर न निकलें तथा ग्रामीण रात्रि के समय खेतों में अकेले न सोएं। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में अनावश्यक अफवाहें फैलाने से बचे तथा विभाग के निर्देशों का पालन करें।

कहीं वन्य प्राणी दिखे तो सूचित करें
यदि किसी को तेन्दुए अथवा अन्य वन्यप्राणी के दिखने की जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल उड़दस्ता प्रभारी टेकराज सिदार (मो.नं. 8223813383) को सूचित करें। वन विभाग स्थिति पर सतत् निगरानी रखे हुए है एवं आवश्यकतानुसार सभी सुरक्षा एवं जागरूकता उपाय किए जा रहे है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes