तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर में युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्का जाम

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

बम्हनीडीह : ब्लॉक मुख्यालय बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पोड़ीशंकर चौक में चांपा – बिर्रा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में बनडभरा निवासी तरुण बंजारे की मौत हो गई युवक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । दुर्घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस के प्रधान आरक्षक सुनील सिंह एवं आरक्षक अमीर पैकरा तत्काल सहित बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया था । अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह से शव उठा कर बस स्टैंड बम्हनीडीह के चौक पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और अपनी मांगों को लेकर सड़क अवरुद्ध कर दी ।

4 घंटे के मशक्कत के बाद शांत हुआ जनआक्रोश

बस स्टैंड बम्हनीडीह में मृतक के ग्रामीणों द्वारा लगभग 4 घंटे से चक्का जाम करने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ लाख समझाइश देने पर भी ग्रामीण अपने जिद पद अड़े
रहे तत्पश्यात वहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया पहुंचे जिन्होंने ग्रामीण सहित वाहन मालिक से बात की और ग्रामीणों का पक्ष लेते हुए वाहन मालिक से मुवावजे के रूप में मृतक के पिता को तत्काल 1 लाख रुपए उपलब्ध करवाया एवं प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए अलग से दी गई जिसके पश्चात चक्काजाम समाप्त हुआ । चक्काजाम के स्थिति को सम्हाले और आवागमन नियंत्रण हेतु SDM पवन कोसमा, SDOP यदुमनि सिदार, थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह, नायब तहसीलदार चंद्रकुमार साहू सहित पुलिस बल उपलब्ध रही ।

” घटना अत्यंत दुखद है और एक युवा की असमय मृत्यु पूरे क्षेत्र के लिए पीड़ादायक है पीड़ित परिवार को मांगअनुसार तत्काल आर्थिक सहायता दिलाई गई है तथा आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा, साथ ही प्रशासन को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ”

गगन जयपुरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes