धान खरीदी के समय उठाईगिर, लूटेरे, साइबर ठग गिरोह हो जाते हैं सक्रिय, वाइस क्लोनिंग भी करते हैं सतर्क रहें..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

एसपी आईपीएस विजय कुमार पाण्डेय की चिट्‌ठी किसानों के नाम..

प्रिय किसान भाइयों को जय हिन्द..
किसानो के धान खरीदी का समय शुरू हो चुका है और यह वही समय है जब किसानों की सालभर की मेहनत का पैसा उनके खाते में आता है। इसी समय उठाए गिरोह और साइबर ठग सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इसलिए आज मैं आप सभी किसान भाइयों से कुछ महत्वपूर्ण सावधानियाँ साझा करना चाहता हूं।
कैसा रहता है इनका तरीका..
पहले बात की जाएग गिरोह की, ये गिरोह ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कापू, कंडराजा और पत्थलगांव क्षेत्र से आकर इस समय आसपास के जिलों में सक्रिय रहते हैं। इनका तरीका बहुत तेज होता है बैंक में आपका फॉर्म भरते समय आपका ध्यान भटकाकर पैसा ले जाना, सड़क पर आपकी मोटरसाइकिल की सीट पर गंदगी डालकर आपका ध्यान दूसरी ओर खींचना और उसी दौरान आपका बैग लेकर भाग जाना, या फिर गाड़ी की डिक्की खोलकर उसमें रखा पैसा चोरी कर लेना।
ऐसे गिरोह से बचने के लिए क्या करें..
बैंक में लेन–देन करने जाएं तो हमेशा एक साथी साथ रखें। फॉर्म खुद भरें या सिर्फ बैंक स्टाफ से ही भरवाएं। पैसा निकालने के बाद सीधा घर जाएं, बीच रास्ते में चाय– नाश्ता करने या दुकान पर रुकने से बचें क्योंकि यह वही समय होता है जब उठाए गिरोह मौका ढूंढते हैं। रास्ते में कोई अनजान व्यक्ति रोकने की कोशिश करे या कोई संदिग्ध व्यक्ति पीछा करता दिखे तो तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें।
याद रखिए वाइस क्लोनिंग कर के भी रुपए मांगते हैं, किसी का फोन आए तो पहले उसे फोन लगाकर कंफर्म कर लें..

धान खरीदी के समय ऑनलाइन फ्रॉड भी तेजी से बढ़ जाते हैं। ठग आपको ओटीपी पूछकर, पैन कार्ड अपडेट का बहाना बनाकर, बैंक खाते में समस्या बताकर, या वॉइस क्लोनिंग के जरिए आपके परिचित की आवाज में पैसे मांगकर ठगी करते हैं। याद रखिए कोई भी बैंक कभी भी फोन पर आपका ओटीपी, कार्ड नंबर, CVV, एक्सपायरी डेट या अकाउंट की कोई भी निजी जानकारी नहीं पूछता है। यदि किसी परिचित की आवाज में पैसों की मांग आए तो तुरंत खुद कॉल करके सत्यापित करें और तभी कोई लेन–देन करें। किसान भाइयों, आपकी मेहनत की कमाई बहुत कीमती है। इसे सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ एक ही उपाय है सतर्क रहें, जागरूक रहें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को जानकारी दें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

किसान भाइयों,आपकी मेहनत की कमाई बहुत कीमती है।
हमारी जिम्मेदारी है कि आप सुरक्षित रहें।
लेकिन सतर्क रहना, यह आपकी भी जिम्मेदारी है।

यदि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखे,
तुरंत 112 या निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें।

धन्यवाद।

Latest

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes