प्रगतिशील छत्तीसगढ़: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

  • प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन योजनाओं का उठाए सीधा लाभ – सांसद

जांजगीर । जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद  कमलेश जांगड़े ने पुलिस परेड ग्राउंड, खोखरा में 19 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026’ उन्नति की ओर एक पहल भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदषर्नी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित कर आमजनों को जानकारी दी जा रही है। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी के स्टॉलों का भ्रमण किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष  मोहन यादव, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, इंजी. रवि पांडे,  अमर सुल्तानिया, पलाश चंदेल,  अनिल शर्मा,  पंकज अग्रवाल,  आषुतोश गोस्वामी, कोस्टल एक्वा कल्चर अथॉरिटी चेन्नाई सेक्रेटरी  के.सी. देवसेनापति, कलेक्टर  जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक  विजय पांडेय सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद  कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि जांजगीर “कोसा-कांसा-कंचन की नगरी” के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। जिले के किसान नवाचार के माध्यम से कम लागत में बेहतर उत्पादन कर अच्छा आमदनी अर्जित कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नवाचारों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लेने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया

प्रदर्शनी में कृषि एवं बागवानी, हस्तकला एवं हस्तशिल्प, वाणिज्य एवं व्यापार, कृषि एवं पशुपालन, अंतरिक्ष विज्ञान एवं परमाणु ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक विकास, आवास एवं शहरी विकास, रक्षा अनुसंधान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वित्त, बैंकिंग एवं बीमा तथा स्वास्थय एवं कल्याण से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नवाचारों और योजनाओं का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। आधार सेवा केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जहां नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर महीला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Latest

रेल ओव्हर ब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों...

  आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों का समर्थन जांजगीर। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेल ओव्हरब्रिज निर्माण, स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के...
Janjgir - Champa
0
minutes

जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया मृत महिला के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज गलत मृत्यु...
Janjgir - Champa
0
minutes

कार के बोनट में छुपाकर गांजे की कर रहे थे तस्करी

“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों से करीब 29...
Chhattisgarh
0
minutes

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!