प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया कलार) समाज का भव्य स्नेह मिलन सम्मेलन अकलतरा में 26–27 दिसंबर को

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। प्रगतिशील जायसवाल ,कन्नौजिया कलार समाज, द्वारा दिनांक 26 दिसंबर व 27 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण अकलतरा में किया जा रहा है। यह आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द तथा संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन का शुभारंभ 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को होगा। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राघवेंद्र सिंह, नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रोहित जी, समाज के पूर्व अध्यक्ष  देव कुमार कौशिक, पूर्व अध्यक्ष स्थायी समिति श्री जानकी प्रसाद कौशिल, बिहारी ताम्रकार जी संरक्षक सरस्वती शिशु मंदिर विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। दूसरे दिन 27 दिसंबर 2025, शनिवार को मुख्य अतिथि माननीय श्री चरण दास महंत जी नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा सहित विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र सिंह, व्यास कश्यप, बालेश्वर साहू, नगर पालिका के अध्यक्ष  दीप्ति रोहित जी, धीरेंद्र बाजपेयी जी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल (अधिवक्ता) करेंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु समाज के उपाध्यक्ष शिव जायसवाल, प्रभारी सचिव  महेंद्र महतो, प्रभारी कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, प्रभारी सहसचिव दिनेश कश्यप एवं प्रभारी युवा प्रकोष्ठ  गजेंद्र कौशिक, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी  बीना जायसवाल सहित अकलतरा क्षेत्र स्थायी समिति सदस्य बद्री प्रसाद जायसवाल, क्षेत्रीय सचिव  अखिलेश जायसवाल, हुलास जायसवाल, पुरुषोत्तम जायसवाल,  रूपेश जायसवाल, घनश्याम जायसवाल सहित कार्यकारिणी ने सामजिकजनो से व्यापक सहभागिता की अपील की है।

सम्मेलन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक विचार-विमर्श, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, परिचय सत्र तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सम्मेलन समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।
आयोजन समिति ने समाज के समस्त स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes