तीन वर्षो से फरार 5 आरोपी गिरफ्तार: फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भूमि अधिग्रहण की राशि 24 लाख रुपये का किया था फर्जीवाड़ा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • पुलिस ने फरार आरोपियों को अलग – अलग स्थानों पर दबिस देकर किया गिरफ्तार
  • आरोपीयों के विरूद्ध धारा 420,467,468,471,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही

जांजगीर। अकलतरा थाना क्षेत्र के 5 लोगों ने पहले तो अपना फर्जी आधार कार्ड बनवाया फिर उसी आधार कार्ड को दिखाकर भूमि अधिग्रहण की राशि 24 लाख रुपये को फर्जीवाड़ा कर गबन कर लिया।
जिसके लगातार पांचो आरोपी फरार चल रहे थे, जिसे अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें प्रार्थी योगेन्द्र सिंह चंदेल पिता स्व बलदाउ सिंह ग्राम तरौद थाना अकलतरा के द्वारा दिनांक 08.04.2023 को थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन दिया कि तरौद स्थित भूमि जो कि के.एस.के वर्धा पावर प्लांट में अधिग्रहित की गई थी जिसमें मुआवाजा राशि 24 लाख दिया गया था जिससे असंतुष्ट होकर उचित मुआवाजा के लिए माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में मामला विचाराधीन था

उसी भूमि के अधिग्रहण से प्राप्त राशि को कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी योगेन्द सिंह एंव उसका भाई स्व. गिरधर सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड व डीसीबी बैंक जांजगीर से बिना वास्तविक प्रार्थी के खाता खोलवाये बिना अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुआवजा के राशि को निकल लिया गया ।

जब डीसीबी बैंक से चेक बुक वास्तविक प्रार्थी के पास डाक के माध्यम से आया तो फर्जीवाड़ा का पता चला,जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध 209/23 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

फर्जी आधार कार्ड की जानकारी खाद्य विभाग से लिया गया जिसमें आधार कार्ड के नंबर से संदेही दीपक दिवाकर एवं नरेश रत्नाकर दोनो निवासी खम्हरिया थाना लवन जिला बलौदाबजार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में आरोपी ने बताया कि दीपक दिवाकर के ससुर शंकर भारद्वाज के द्वारा नरियारा निवाशी परमेश्वर एवं झलमला निवाशी विश्राम के साथ मिलकर प्लान तैयार किया गया।

परमेश्वर को पता था कि तरौद निवाशी योगेन्द्र चंदेल एवं स्व गिरधारी चंदेल मुआवजा का राशि नहीं लिए है जिस पर दीपक दिवाकर एवं नरेश रत्नाकर का आधारकार्ड को झूठा शपथ पत्र देकर नाम चेंज कराया गया उसके बाद उसी आधार कार्ड से बैंक में खाता खुलवाया गया ,और मुआवजा प्राप्त कर लिया। पैसा पाने के बाद पैसे को आपस में बांट लिए ।

जांच के दौरान फर्जीवाड़ा किया हुआ आधार कार्ड, बैंक में दिए मोबाइल नंबर, बैंक में खाता खुलवाने के लिए दिए दस्तावेज, फोटो को जप्त किया गया है।

पांचो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गई गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. परमेश्वर पाटले  निवासी नरियारा थाना मुलमुला
2. विश्राम भारद्वाज निवासी झलमला थाना मूलमुला
3. दीपक दिवाकर निवासी खम्हारिया थाना लवन
4. नरेश रत्नाकर निवासी खम्हारिया थाना लवन
5. शंकर लाल भारद्वाज निवासी कोसिर थाना पामगढ़

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes