फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश: कलेक्टर ने स्वयं दवा खाकर नागरिकों को किया जागरूक

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की निगरानी में दी जा रही है दवा, जिले में 28 फरवरी 2026 तक खिलाई जाएगी

जांजगीर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सामूहिक दवा सेवन गतिविधि संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अपने कलेक्टोरेट के अपने कक्ष में फाइलेरिया की दवा का सेवन कर आमजन को जागरूकता का संदेश दिया।

इसके साथ ही अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भी फाइलेरिया की दवा का सेवन किया।कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आपके घर पहुंचे तो स्वयं भी दवा अवश्य खाएं और परिवार के सभी पात्र सदस्यों को भी दवा सेवन कराएं।

उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न देने तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा स्वास्थ्य अमले से अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में लक्ष्य जनसंख्या के विरुद्ध 90 प्रतिशत से अधिक पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया गया है। फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से जिले में घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दवा खिलाई जा रही है।

निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति एवं शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक दवा सेवन की अवधि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक परजीवी जनित रोग है, जो मच्छरों के माध्यम से फैलता है। समय पर दवा सेवन से इस रोग की रोकथाम संभव है।

यह दवा पूर्णतः सुरक्षित है तथा प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की निगरानी में दी जा रही है। गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों एवं दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को दवा नहीं दी जाती है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes