बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अध्यक्ष पद पर भाजपा की शानदार जीत और 15 में से 11 वार्डों पर कब्जे ने यह स्पष्ट कर दिया कि बम्हनीडीह में जनता ने भाजपा के पक्ष में एकतरफा जनादेश दिया है।

अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने लगभग 50 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्णायक जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करीब 29 प्रतिशत वोटों पर सिमट गई। परिणामों ने कांग्रेस के उस दावे की हवा निकाल दी जिसमें वह क्षेत्र में मजबूत जनाधार होने का दावा कर रही थी।
वार्ड परिणामों में भी भाजपा का दबदबा साफ दिखाई दिया। 15 में से 11 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया, जबकि कांग्रेस केवल 3 वार्डों तक सीमित रह गई। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह परिणाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए बड़ा झटका है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस की ऐसी हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस की पूरी चुनावी टीम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में असफल रही।

भाजपा खेमे में इस जीत को “ट्रिपल इंजन सरकार” की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आने वाले समय की राजनीति का ट्रेलर माना जा रहा है।
भाजपा के चुनाव प्रभारी श्री अनुराग सिँह देव जी ने इस जीत को बम्हनीडीह की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन को समर्पित करते हुए कहा कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन के पक्ष में जनता की मुहर है।

बम्हनीडीह का जनादेश साफ संदेश देता है—जनता ने वादों पर नहीं, काम और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अब नगर पंचायत में भाजपा की मजबूत स्थिति के साथ विकास की नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes