बलोदा के दो युवक गांजा तस्करी करते सारंगढ़ में पकड़ाए

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • 7 किलो 250 ग्राम गांजा और बाइक जब्त

सारंगढ़- बिलाईगढ़ ।  पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 7 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

7 जनवरी को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर के जरिये  सुचना मिला एक काला नीला रंग के पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया तरफ जा रहा है सूचना पर सरिया थाना के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक CG 11BG 4857 को पकड़ा गया।मोटर सायकल में बैठे दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1) रमा कुमार खांडे 2) अजय दिवाकर दोनों जांजगीर जिला निवासी होना बताए।

मोटर सायकल में पीछे बैठे व्यक्ति के काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर 07 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों से पूछताछ करने पर जिला बरगढ़ उड़ीसा से गांजा लेकर जिला जांजगीर चांपा बिक्री हेतु ले जाना बताये कि आरोपी 1 रमा कुमार खांडे पिता रामलाल खांडे उम्र 34 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा 2)अजय कुमार दिवाकर पिता कमोद दिवाकर उम्र 28 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से 07किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857, 01 नग मोबाइल को जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • गिरफ्तार आरोपी :-
    1) रमा कुमार खांडे पिता रामलाल खांडे उम्र 34 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
    2)अजय कुमार दिवाकर पिता कमोद दिवाकर उम्र 28 वर्ष सा सोनबरसा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
    सारंगढ़

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes