बीजेपी नेता का मर्डर: हमलावरों ने सिर से पांव तक लगातार वार किए , चाकू-कुल्हाड़ी से काटा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • कार सवार 3 लोगों ने मारा, कोरबा बंद का ऐलान किया दुकानदारों ने 

छत्तीसगढ़| छत्तीसगढ़ के कोरबा में 3 हमलावरों ने सिर से पांव तक लगातार वार किए, बीजेपी नेता को कुल्हाड़ी से काट डाला। मर्डर के बाद मौके से भाग गए।  

वारदात के बाद लोगों ने कार से डेडबॉडी को लेकर अस्पताल पहुंचाया।

दरअसल अक्षय गर्ग सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच केशलपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ( PMGSY) के तहत बन रही सड़क साइड पर पहुंचे थे। वह खुद ठेकेदार हैं। इसी दौरान 3 हमलावर एक काले रंग की कार से वहां पहुंचे। अक्षय गर्ग पर अचानक हमला कर दिया।

दुकानदारों ने कोरबा बंद का ऐलान कर दिया है।

इस दौरान हमलावरों ने बेहद नजदीक से चाकू और कुल्हाड़ी से लगातार वार किए, जिससे अक्षय मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। जमीन पर खून ही खून बिखरा मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की कार से आए थे। हमलावरों ने अक्षय गर्ग को सिर से पांव तक मारा। इसके बाद भाग गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। अक्षय गर्ग पूर्व में जनपद सदस्य भी रह चुके हैं। बीजेपी में वह अभी किसी पोस्ट पर नहीं थे, लेकिन सीनियर लीडर थे। केशलपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क भी बनवा रहे थे। हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कोरबा के दुकानदारों ने बंद का ऐलान कर दिया है। अस्पताल के बाहर और चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोग अक्षय गर्ग की डेडबॉडी को उठाकर अस्पताल ले जा रहे हैं।
  • शरीर में गहरे घाव

अक्षय गर्ग के हाथ, सिर, गर्दन, पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव पाए गए हैं। हमले के बाद उन्हें तत्काल कटघोरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

  • प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका

पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। हालांकि राजनीतिक विवाद, व्यक्तिगत दुश्मनी और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं अक्षय गर्ग की हत्या के बाद केशलपुर गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अस्पताल के बाहर परिजन, समर्थक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जमा हैं। दुकानदारों ने कोरबा बंद का ऐलान कर दिया है

Latest

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes

मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और...

पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा - मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा...

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो...

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं।...
Janjgir - Champa
0
minutes