बोर्ड मेंबर एवं बीईओ की टीम ने चांपा के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

चांपा – माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल की वार्षिक परीक्षाएं शनिवार से हिंदी पर्चे के साथ शुरू हुई । बोर्ड परीक्षा के लिए चांपा में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है । इनमें दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे ।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य चंद्रकांत तिवारी एवं बीईओ बम्हनीडीह की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरपाली चांपा , स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय चांपा के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । टीम ने विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था एवं परीक्षा गतिविधियों की जानकारी ली । बोर्ड मेंबर ने सम्बंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष से परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली और सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए ।

इस निरीक्षण के दौरान टीम परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो । निरीक्षण में दौरान बीईओ टीम के सदस्य ममता जायसवाल , मंजूलता जायसवाल एवं राजेश बरेठ शामिल थे ।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes