ब्रेकिंग न्यूज़…अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन ग्रुप द्वारा 31अक्टूबर को संकल्प दीप महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ मंडल के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले के कई स्थानों पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार युवा शाखा जिला जांजगीर के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले के कई स्थानों पर शाम 5:00 से 7:30 तक संकल्प दीप महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जगह-जगह दीप दान..और दीप यज्ञ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने दिया । इस अवसर पर डिवाइन ग्रुप दिया जांजगीर मंडल के द्वारा भी दीप यज्ञ संपन्न किया गया जिसमें अटल चौक जांजगीर गायत्री प्रज्ञा पीठ मे भी राष्ट्रीय एकता संकल्प दीप महायज्ञ संपन्न हुआ इसके अलावा पामगढ़ दिया मंडल, अकलतरा, नवागढ़, आदि स्थानों में भी गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के द्वारा दीपदान संपन्न किया । इस मौके पर जांजगीर में कार्यक्रम संपन्न करते हुए कविता कश्यप ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल जी का जीवन एकता, दृढ़ता, राष्ट्र प्रेम, संकल्प शक्ति समर्पण, और साहस का प्रतीक है उनका जीवन दर्शन प्रेरणाओं से भरा है हम सभी को उनके जीवन से उनके शौर्य और साहस से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है । इस मौके पर अमित राठौर ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार पटेल जी ने हम सभी को एकता का सूत्र दिया इस आदर्श पर संगठित होकर समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है । गायत्री परिवार कार्यकर्ता रामधन कौशिक एवं कमल कश्यप ने बताया कि 31 अक्टूबर को पूरे छत्तीसगढ़ में गायत्री परिवार युवा शाखा डिवाइन ग्रुप दिया के द्वारा राष्ट्रीय एकता संदेश को लेकर एक ही समय में दीप यज्ञ पूरे जिले में संपन्न किए गए ।

इस सामूहिक राज्य स्तरीय अभियान में जिले से भागीदारी करने वाले..
प्रमुख कार्यकर्ता के .बी साहू , जे.पी साहू , कविता कश्यप, अमित राठौर, दयाराम कर्ष, सरिता यादव, मीनाक्षी सोनी शिवरीनारायण ,जीतराम साहू, मनीषा यादव , राकेश श्रीवास, , श्रुति साहू मधुवा, कमल कश्यप अकलतरा, रामधन कौशिक कमरीद , नरेश राठौर, अजय गोस्वामी, धनंजय श्रीवास, दीपक साहू, लखन राठौर, प्रमिला कर्ष, देव चरण श्रीवास जांजगीर , आदि ने राष्ट्रीय एकता के इस सामूहिक अभियान में भागीदारी की ।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes