भंवतरा स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना सोनाखान और गिरौदपुरी का महत्व..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भंवतरा के विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान तथा संत बाबा गुरु घासीदास की जन्म व तपोभूमि गिरौदपुर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने इन दोनों धार्मिक स्थलों का महत्व जाना।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वीर नारायण सिंह के साहस, राष्ट्रभक्ति एवं गुरु घासीदास बाबा के सत्य, अहिंसा एवं मानव समता के उपदेशों को निकट से जाना। बच्चों ने सोनाखान के उद्यान में झूले का भी आनंद लिया तथा गिरौदपुरी में छाता पहाड़, पंचकुंडी, जयस्तंभ और मंदिर परिसर का भ्रमण किया। शिक्षकों ने उन्हें इन स्थलों के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। भ्रमण के बाद सभी ने जोंक नदी के तट पर पिकनिक का आनंद लिया। इस दौरान प्रधान पाठक के एल निर्मलकर, प्रायमरी प्रधान पाठक केके साहू, गांगेय पाण्डेय, संतोष टंडन,डा. प्रतीक्षा शुक्ला, रामनारायण कश्यप. उमा वर्मा सहित शिक्षक, रसोइया और स्वसहायता की महिलाएं शामिल थे।

Latest

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes

मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और...

पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा - मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा...

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो...

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं।...
Janjgir - Champa
0
minutes