भड़के कलेक्टर: सात दिनों में ही बिगड़ी व्यवस्था सोंठी एवं झर्रा खरीदी केंद्र में अव्यस्था..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

सीसीबी नोडल एवं खरीदी प्रभारी पर हुए नाराज, कहा एक दिन में सुधारें व्यवस्था..

जांजगीर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शनिवार को जिले के सोंठी एवं झर्रा धान खरीदी केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। कलेक्टर महोबे ने निरीक्षण के दौरान केन्द्र में पायी कमियों को देखते हुए खरीदी सीसीबी नोडल एवं खरीदी केंद्र प्रभारी को पर नाराजगी जतायी। उन्होंने जो व्यवस्थाएं अधूरी हैं उन्हें रविवार शाम तक हर हाल में दूर करके संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।

 

बारदाना की रैंडम सैंपल से जांच..

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में रैंडम बारदाना निकलवाकर जांच की। कलेक्टर ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बारदाने की समस्या न हो साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केन्द्रों में बारदाना की उचित व्यवस्था हों। कलेक्टर ने किसानों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, बैठने की सुविधा, छाया और शेड, शौचालय, टोकन वितरण व सत्यापन व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और केंद्र पर आने वाला हर किसान सम्मान और सरल प्रक्रिया के साथ धान खरीदी पूरा करे।

धान खरीदी में हो पारदर्शिता..

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोबे ने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रिकॉर्ड संधारण, तौल व्यवस्था और स्टॉक मैनेजमेंट की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी तकनीकी और भौतिक तैयारियां समय-सीमा में पूरी करें, किसानों को गेट पास, टोकन और तौल में अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े, स्टॉक, नमी परीक्षण, एग्रीस्टैक पंजीयन, यूएफआर, चेकलिस्ट और दस्तावेजों का सटीक संधारण सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की अत्यंत प्राथमिकता वाली प्रक्रिया है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदी प्रक्रिया संपन्न कराएगा। इस अवसर पर सीसीबी नोडल अमित साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes