मवेशियों की मौत का जिम्मेदार सरपंच भेजा गया जेल, गोठान में लगाए थे बिजली के तार उसी से मरे मवेशी..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

आरोपी सरपंच रामकृष्ण कश्यप के विरुद्ध BNSS की धारा 170,126, 135(3) के तहत कार्यवाही की गई..

 

जांजगीर। सलखन के गाेठान में मृत मवेशियों का जिम्मेदार वहां का सरपंच ही था, विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी सरपंच रामकृष्ण कश्यप (55 साल) कोगिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मवेशियों की मौत बिजली का झटका लगने से हुई थी, ये तार सरपंच ने लगवाए थे।
6 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत सलखन के गौठान में मवेशियों के मृत होने की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण के एएसआई रामप्रसाद बघेल मौका जांच हेतु ग्राम सलखन गौठान पहुंचे थे। ग्राम पंचायत सलखन के गौठान जो ग्राम कचंदा जाने मार्ग पर स्थित है गौठान के सामने रोड किनारे झटका तार से घेरा किया गया है गौठान के क्षेत्रफल अंदर में ही नवा तालाब है जिसके चारो तरफ तालाब के मेड़ के ऊपर तथा कुछ मवेशी मेड़ के नीचे मृत पड़े थे, जिसमें 7 गाय तथा 7 बैल थे। 5 नग मवेशी के कंकाल पड़े मिले तथा 3 नग मवेशी घायल अवस्था मे मिले, जिसका ईलाज कराया गया।

आरोपियो के खिलाफ धारा 325 bns एवं 11(1)(क) पशु क्रूरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के बाद आरोपी सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में टीआई प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि रामप्रसाद बघेल का योगदान रहा।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes