मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन जांजगीर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में , 70 यूनिट रक्त संग्रहहित 

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
रक्तदान करते युवा

जांजगीर /

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन जांजगीर शाखा द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा अभियान में कुल 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे जिला जांजगीर सहकारी अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

यह शिविर पूरे भारतवर्ष में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें जांजगीर इकाई ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विशेष बात यह रही कि संपूर्ण रक्त संग्रह केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जिला अस्पताल जांजगीत को समर्पित किया गया.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। युवाओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाया। रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भावना ने यह सिद्ध कर दिया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

संत निरंकारी मिशन की ओर से जिला अस्पताल जांजगीर की मेडिकल टीम का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पूरे शिविर के दौरान समर्पण भाव से रक्त संग्रह एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। साथ ही संत निरंकारी सेवा मंडल के सभी सेवादारों, सहयोगी साथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विशेष रूप से उन सभी रक्तदाताओं को साधुवाद एवं नमन किया गया, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जांजगीर शाखा के मुखी परस राम बजाज ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी के जीवन को नई आशा देने का सबसे पवित्र माध्यम है।

संत निरंकारी मिशन ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

 

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes