युवती का भाई निकला युवक की हत्या का मास्टर माइंड, 4 गिरफ्तार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • धरदेई के तालाब में मिली थी मेला देखने आए युवक की लाश
  • नाबालिग द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम
  • प्रकरण में अपराध क्रमांक  58/2026 धारा 103 (1), 61 (2), बीएनएस के तहत  की गई है कार्रवाई

जांजगीर ।
राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ जो शिवरीनारायण मेला देख कर अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था कि अज्ञात लोगो के द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर पुरेना तालाब में फेक दिया है, जिसकी सूचना पर दिनांक 11.02.26 को थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित घटना स्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरीत कार्यवाही करने निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में  थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे शामिल एक विधी विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा जिसे घटना के सम्बंध मे पुछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि राहुल चौहान  अपनी मौसी के घर आना -जाना करता था। अपचारी का एक अन्य साथी आरोपी जो फरार है जिसके द्वारा एक लड़की को मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर फरार आरोपी को आपत्ति एवं नाराजगी थी।

उक्त संबंध मोबाइलवार्ता को लेकर फरार आरोपी ने मृतक के प्रति वैमनस्य एवं आक्रोश पाल रखा था। दिनांक 11.02.2026 को इसी बात को लेकर फरार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल चौहान को अपने साथ ले जाकर धारदार हथियार) से जानलेवा हमला कर हत्या कर दिया एवं  लाश को छुपाने की नियत से पुरेना तालाब में फेंक देना बताया। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Latest

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व मे भाजपा कार्यालय घेराव...

जांजगीर। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा पंकज शुक्ला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जांजगीर चांपा द्वारा भाजपा कार्यालय...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना 2027: दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार सावधानीपूर्वक एवं त्रुटिरहित जानकारी संकलित करने के निर्देश जांजगीर। आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं...
Janjgir - Champa
0
minutes

छत्तीसगढ़ बजट: विकास, उद्योग और जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम...

पहले बजट 5700 करोड़ की तुलना में 30 गुना हुई वृद्धि, बजट पंहुचा 1 लाख 72 हजार करोड़, जांजगीर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत लगभग...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों...

जनदर्शन में कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर। मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने के जिले के ग्रामीण एवं शहरी...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!