युवा प्रतिभाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर, युवा उत्सव 11-12 दिसंबर को..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  •  पंजीयन 10 दिसंबर तक..

जांजगीर| जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 11 एवं 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के ऑडिटोरियम में प्रातः 8 बजे से किया जाएगा।

उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। युवा उत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य 10, पंथीनृत्य 10, सुआनृत्य 10, लोकगीत 10, कहानी लेखन 01, वाद-विवाद 02, नवाचार 02, राउत नाचा 10, करमानृत्य 10, पारंपारिक वेशभूषा 02, एकांकी नाटक 12, रॉक बैण्ड 10, चित्रकला 01 तथा कविता लेखन 01 प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। उत्सव में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। जिले के प्रतिभागी/दल पंजीयन फार्म, फोटोग्राफ एवं आयु प्रमाण दस्तावेज सहित कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, जांजगीर-चांपा (पुरानी सिंचाई कॉलोनी) में कार्यालयीन समय के दौरान आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8770967779 पर संपर्क किया जा सकता है..

Latest

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes