राउरकेला में 9-सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला भुवनेश्वर से आ रहा विमान तकनीकी खराबी से जलदा कैंसर गांव के पास गिरा, दो पायलटों समेत छह घायल

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

राउरकेला।
भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहा एक 9-सीटर छोटा विमान तकनीकी खराबी के कारण राउरकेला के जलदा कैंसर गांव के पास एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही जलदा, रघुनाथपाली और लाठीकाटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान के पायलट नवीन खंगारा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि सह-पायलट तरुण श्रीवास्तव तथा यात्री अनीता साहू, सबिता अग्रवाल और सुनील अग्रवाल भी घायल हुए हैं। एक अन्य घायल यात्री की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।

सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
जांच के आदेश
घटना के संबंध में राज्य के परिवहन मंत्री विभूति जेना ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी यात्रियों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

परिवहन मंत्री ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए राउरकेला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले चुके हैं। प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर नजर रखी जा रही

Latest

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन...
Chhattisgarh
0
minutes

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबरियाडेरा के बच्चों संग मनाई होली, खुशियों...

जांजगीर। होली के पावन अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट (बनारी, जांजगीर-नैला) ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा :...

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा : कर सकेंगे अजा, अजजा एक्ट मामलों की जांच सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित कर...
Chhattisgarh
0
minutes

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में होली को लेकर मेडिकल स्टाफ...

रायगढ़। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, स्व. लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!