रायपुर में एरोबैटिक शो इसलिए 2 से 5 नवंबर तक रूटीन उड़ानों का समय बदलेगा क्योंकि वायुसेना के विमान करेंगे प्रैक्टिस

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
ऐसे दिखाएंगे करतब

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव को खास बनाने के लिए एरोबैटिक शो का आयोजन 5 नवंबर को किया जाएगा। यह शो 5 नवंबर को नवा रायपुर में सेंध डैम के ऊपर सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। इस शो की तैयारी के लिए भारतीय वायु सेना के लड़ाकू ​विमान दो दिनों तक क्टिस भी करेंगे। इसलिए रायपुर एयरपोर्ट में सुबह 10 से 12 बजे तक आने वाले विमानों के समय में संशोधन किया जा रहा है। 2 से 5 नवंबर तक सुबह 10 से 12 बजे आने-जाने वाली फ्लाइट का समय बदला जाएगा।
सुबह 10 से 12 बजे के बीच दिल्ली, मुंबई और भोपाल की चार फ्लाइट आती है। इन विमानों को सुबह 10 के पहले या दोपहर 12 बजे के बाद लैंडिंग की अनुमति दी जाएगी। रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि 2 से 5 नवंबर तक एक भी फ्लाइट को कैंसिल नहीं किया जाएगा। रुटीन फ्लाइट का संचालन पहले की तरह ही होता रहेगा। केवल शो के समय में जिन उड़ानों का संचालन होगा उनका समय बदल दिया जाएगा।
परेशान न हों यदि इन फ्लाइटों में आपकी टिकट तो एसएमएस से मिलेगी सूचना
इसकी सूचना सभी लोगों को उनके मोबाइल पर एसएमएस से भेज दी जाएगी, जिनकी टिकटें इन फ्लाइट में होंगी। इसलिए लोगों को किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि 1 से 5 नवंबर तक इस पूरे एरिया को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन भी घोषित किया जाएगा। सूर्य किरण एरोबैटिक शो के लिए एयरफोर्स के 11 विमान एक साथ उड़ेंगे और दो घंटे बाद लैंड करेंगे। इन विमानों के साथ सेना के दो हेलीकॉप्टर भी होंगे। हेलीकॉप्‍टर से अतिथियों पर फूलों की बारिश की जाएगी।
एयरोबेटिक शो से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा — 5 नवम्बर को होगा रायपुर के आसमान में ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes