राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: टीसीएल महाविद्यालय की प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा सी कास्ट के प्रयोजन में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

जांजगीर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय टीसीएल महाविद्यालय की प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा सी कास्ट के प्रयोजन में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं वाद विवाद प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता तथा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

प्रथम दिवस मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर प्रतिभा सिंह चंदेल सहायक प्राध्यापक माइक्रोबायोलॉजी शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर एवं पामगढ़ के शासकीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ आशीष तिवारी द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं दैनिक जीवन में रसायन विषय पर व्याख्यान दिया गया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के प्रोफेसर चारु अरोड़ा प्राध्यापक रसायन शास्त्र एवं सह प्राध्यापक डॉ. एस के निराला उपस्थित रहे वक्ताओं के द्वारा साइंस एंड सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डी आर लहरे एवं समस्त प्राध्यापक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर पी के सिंह एवं कु ज्योत्सना लदेर विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नेहा नामदेव एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर नीलेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes