रेलवे लाइनों के आसपास पतंगबाजी से बचें – जान को हो सकता है गंभीर खतरा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • रेलवे लाइनों के आसपास पतंगबाजी से बचें – जान को हो सकता है गंभीर खतरा

बिलासपुर।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत शत-प्रतिशत रेल परिचालन 25,000 वोल्ट की हाई वोल्टेज विद्युत ओवरहेड तारों के माध्यम से किया जाता है। इन विद्युत तारों में 24 घंटे निरंतर विद्युत प्रवाह बना रहता है, जिससे किसी भी प्रकार की असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है।

रेलवे प्रशासन आमजन को सचेत करता है कि यदि पतंग का मांझा (विशेषकर गीला, धातुयुक्त अथवा सिंथेटिक मांझा) इन हाई वोल्टेज विद्युत तारों में उलझ जाता है, तो विद्युत करंट सीधे पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति तक पहुंच सकता है, जिससे गंभीर दुर्घटना या जनहानि की आशंका रहती है।

मंडल रेल प्रशासन विशेष रूप से मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सभी नागरिकों से अपील करता है कि रेलवे लाइनों, स्टेशन परिसरों एवं ओवरहेड विद्युत तारों के आसपास पतंगबाजी से पूर्णतः परहेज करें। यह न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे रेल परिचालन में संभावित बाधा, ट्रेनों के विलंब एवं यात्री सेवाओं में व्यवधान को भी रोका जा सकता है।

Latest

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन...
Chhattisgarh
0
minutes

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबरियाडेरा के बच्चों संग मनाई होली, खुशियों...

जांजगीर। होली के पावन अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट (बनारी, जांजगीर-नैला) ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा :...

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा : कर सकेंगे अजा, अजजा एक्ट मामलों की जांच सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित कर...
Chhattisgarh
0
minutes

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में होली को लेकर मेडिकल स्टाफ...

रायगढ़। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, स्व. लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!