शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

 

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय-सारणी तैयार करते समय व्यापम सेट एवं प्रौद्योगिकी परीक्षाओं के साथ-साथ ऑल इंडिया इंटरसिटी खेल प्रतियोगिता को भी ध्यान में रखा है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नई समय-सारणी से विद्यार्थियों में संतोष एवं उत्साह का वातावरण है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा तिथियों के बीच पर्याप्त अंतराल मिलने से उन्हें अध्ययन के लिए उचित समय प्राप्त हो रहा है, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा संबद्ध सभी महाविद्यालयों एवं परीक्षा केंद्रों को समय-सारणी की सूचना प्रेषित कर दी गई है। साथ ही, विद्यार्थियों को भी आधिकारिक माध्यमों से अवगत करा दिया गया है।

कुलसचिव डॉ. तरुण धर दीवान ने कहा कि यह समय-सारणी पूर्णतः व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखकर तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य है कि परीक्षाएं सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं विद्यार्थियों के अनुकूल वातावरण में संपन्न हों।

Latest

रेल ओव्हर ब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों...

  आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों का समर्थन जांजगीर। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेल ओव्हरब्रिज निर्माण, स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के...
Janjgir - Champa
0
minutes

जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया मृत महिला के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज गलत मृत्यु...
Janjgir - Champa
0
minutes

कार के बोनट में छुपाकर गांजे की कर रहे थे तस्करी

“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों से करीब 29...
Chhattisgarh
0
minutes

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!