सक्ति जिले के 5 राइस मिलों में छापा, स्टॉक से कम और अधिक मिला धान, पांचोँ मिल सील, धान जब्त

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

सक्ति l शनिवार को कलेक्टर द्वारा गठित विशेष टीम ने जिले के विभिन्न विकास खंडो के 5 राइस मिलों में छापा मार कार्रवाई की l इस दौरान मिल के स्टॉक पंजी और भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया l स्टॉक से मिलान करने पर शोर्टेज तो कहीं अधिक धान मिलने पर इसे धान की कालाबाजारी मानते हुए सभी 5 मिलों को टीम ने सील कर दिया है, वहीं मिल के शेष धान को जब्त कर लिया गया है l

पढ़िए किस राइस मिल में कितना मिला शोर्टेज

1. वि. ख मालखरौदा के मेसर्स एलएन ट्रेडर्स भाटा का संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें मिल परिसर में कुल 556 कट्टा धान करीब 222.4क्विंटल अधिक पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 30013बोरा वजन 12005 क्विंटल एवं चावल 606.5 क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया।


2. नगर पंचायत नया बाराद्वार स्थित श्री रामचंद्र राइस एंड आयल मिल की जांच संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें मिल परिसर में कुल 823 कट्टा धान वजन 3 29क्विंटल अधिक पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 46210कट्टा वजन 18484क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया।

 

3. वि. ख. सक्ती के ग्राम बगबुड़वां(डोडकी) स्थित श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज का संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें मिल परिसर में कुल 843 कट्टा धान वजन 337.20 क्विंटल अधिक पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 19930 कट्टा वजन 7972 क्विंटल एवं चावल 1625 क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया।

4. वि. ख. मालखरौदा के ग्राम शेरो स्थित  कामाक्षी राईस मिल का संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें मिल परिसर में कुल 4300 कट्टा धान वजन 1720 क्विंटल कम पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 75302 कट्टा वजन 30120.8 क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया।

5. वि. ख. सक्ती के ग्राम कोटमी स्थित श्री सत्या रईस मिल का संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें मिल परिसर में कुल 652 कट्टा धान वजन 260.80 क्विंटल कम पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 27198 कट्टा वजन 10879.20क्विंटल एवं चावल 1487क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes