सरायपाली के बालोदिया राइस मिल में गंभीर अनियमितताएं, भौतिक सत्यापन में 61,203 बोरा धान की कमी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • प्रशासन ने धान के सभी स्टॉक किए जब्त 
  • अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के नेतृत्व में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की सख्त कार्रवाई

रायपुर। अनुविभागीय राजस्व व खाद्य विभाग की टीम ने सरायपाली राइस मिल में भौतिक सत्यापन के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई है।

आपको बता दें.. जब टीम ने भौतिक सत्यापन  किया तो  61,203 बोरा धान की कमी मिली, जिसके बाद प्रशासन ने धान के सभी स्टॉक जब्त कर लिया है।

क्षेत्र में लगातार धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा राइस मिलों का सतत भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के इसी क्रम में सरायपाली विकासखंड अंतर्गत बालोदिया राइस मिल में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। भौतिक सत्यापन में 61,203 बोरा धान की कमी पाए जाने पर राइस मिल में उपलब्ध संपूर्ण धान एवं चावल के स्टॉक को जब्त किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के नेतृत्व में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान राइस मिल परिसर में 2328 क्विंटल चावल (4656 बोरा) तथा 37,759.6 क्विंटल धान (94,399 बोरा) भौतिक रूप से उपलब्ध पाया गया, जबकि अभिलेखों के अनुसार बड़ी मात्रा में धान की कमी पाई गई, जिसके कारण वहां उपलब्ध धान एवं चावल के संपूर्ण स्टॉक को जब्त कर लिया गया है।

जब्ती की यह कार्रवाई आगामी कानूनी प्रक्रिया एवं विस्तृत जांच के अधीन रखी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes