सुकली हादसे की वजह: ब्लाइंड मोड़, रंबल स्ट्रीप नहीं, झाड़ियों के कारण नज़र नहीं आते वाहन..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • जांच : पांच लोगों की मौत के बाद जागे अफसर, पुलिस – पीडब्ल्यूडी व एनएच टीम बना रही है रिपोर्ट..

● सुकली चौक में मिलीं खामियां, अतिक्रमण व झाड़ियों की वजह से नजर नहीं आते वाहन..

जांजगीर। जिले में अकलतरा से लेकर चांपा, बाराद्वार और सक्ती तक एनएच-49 अब जानलेवा साबित हो रहा है। अकलतरा से जांजगीर व हथनेवरा तक कई ऐसे स्थान हैं, जहां ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें सीधे हाईवे से जुड़ती हैं। यहां कभी भी ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण हर साल लोगों की जान जा रही है। बुधवार को सुकली पेंड्री चौक के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में सेना के दो जवान और तीन अन्य लोगों की मौत के बाद पुलिस, पीडब्ल्यूडी और एनएच की संयुक्त टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। टीम को सड़क पर कई खामियां मिलीं। पेंड्री और सुकली के रास्ते से हाईवे गुजरता है और यह हिस्सा ढलान पर है। हाईवे ऊंचाई पर होने के कारण नीचे से हाईवे पर चलने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इसके अलावा, आसपास अतिक्रमण और पेंड्री होने से सड़क पर विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है। इसी वजह से हाईवे पर आने वाले वाहन नजर नहीं आते और संभवतः यही दुर्घटना का कारण बना। हाईवे पर बना स्पीड ब्रेकर भी घिसकर लगभग बेअसर हो गया है।

नेशनल हाईवे के अधिकारी नहीं करते रोड की निगरानी..
बिलासपुर से अकलतरा तक हाईवे फोर लेन है, लेकिन इसके बाद यह सड़क टू लेन हो जाती है। इस हिस्से में सड़क की कई खामियां नजर आती हैं, लेकिन एनएच के
अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग नहीं करते, क्योंकि जिले में उनका कोई कार्यालय ही नहीं है । सारा काम बिलासपुर से होता है। जिले में हाईवे की देखरेख केवल एक सब-इंजीनियर के भरोसे की जाती है, जो पर्याप्त नहीं है।

पांच लोगों की मौत की, ये प्रमुख वजह सामने आई..

1. घटना स्थल के पास दोनों तरफ रंबल स्ट्रिप नहीं हैं।
2. मुख्य मार्ग के दोनों ओर सांकेतिक बोर्ड नहीं हैं।
3. रात में प्रकाश व्यवस्था की कमी है।
4. रोड पर भारी वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा है।
5. रोड के एक तरफ की झाड़ियों की छंटाई नहीं की गई है।    6. सड़क की लाइनों को चिह्नित करने के लिए सफेद पेंट नहीं है।

आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

स्कार्पियो को टक्कर मारकर पांच लोगों की जान लेने वाले आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चालक अजीत कुमार (23), ग्राम मूडा, थाना गोरखा, जिला छपरा (बिहार) का रहने वाला है। स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क से उतर गया था। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे नैला रेलवे स्टेशन के आसपास से गिरफ्तार किया।

जहाँ हादसा हुआ, उसे सालभर पहले ब्लैक स्पॉट से बाहर किया गया था..

पेंड्री और सुकली के बीच से नेशनल हाईवे 49 गुजरता है। नगर पंचायत नवागढ़ व ब्लॉक मुख्यालय से जिला मुख्यालय जाने के लिए यह आम मार्ग है। पिछले तीन सालों में इस क्षेत्र में 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हादसों को रोकने के लिए हाईवे पर दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे। लगभग 500 मीटर के दायरे में बार-बार हादसे होने के कारण इसे जिले के एक्सीडेंटल जोन और ब्लैक स्पॉट की श्रेणी में रखा गया था, लेकिन करीब एक वर्ष पहले इसे इस श्रेणी से हटा दिया गया। इसके बाद भी यहां हादसों का जोखिम बढ़ता गया और निगरानी कम होती गई।

पढ़िए घटना की मूल खबर..👇🏻

मेंहदी नहीं सूखी थी दुल्हन के हाथों की, हादसे में पति की हो गई मौत, पांच चिताएं जली एक साथ।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes