जनगणना 2027: दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार सावधानीपूर्वक एवं त्रुटिरहित जानकारी संकलित करने के निर्देश

जांजगीर। आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के अंतर्गत प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्र किया जाएगा

प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार सावधानीपूर्वक एवं त्रुटिरहित जानकारी संकलित करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा एचएलबी क्रिएटर और लेआउट मानचित्र तैयारी के माध्यम से मकानसूचीकरण ब्लॉक का नक्शा तैयार करना, सीएमएमएस में डैशबोर्ड का उपयोग, सीएमएमएस- प्रशिक्षण प्रबंधन नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड तैयार करना, आईडी कार्ड जारी करने, लॉजिस्टिक्स और प्रिंटिंग और डेटा एंट्री मॉड्यूल में क्या करें और क्या ना करें की जानकारी, ग्राम, नगर, चार्ज रजिस्टरों की तैयारी डेटा नैतिकता, गोपनीयता, सुरक्षा और मोबाइल और वेब ऐप से जुड़ी समस्याओं का निवारण-ऐप के उपयोग के लिए क्या करें और क्या ना करें व डेटा सुरक्षा की जानकारी, स्वगणना प्रक्रिया और डेमो और उत्तरदाता प्रगणक और पर्यवेक्षकों की भूमिका की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी  संदीप ठाकुर, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसील जनगणना चार्ज अधिकारी, नगरीय जनगणना चार्ज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Latest

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन...
Chhattisgarh
0
minutes

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबरियाडेरा के बच्चों संग मनाई होली, खुशियों...

जांजगीर। होली के पावन अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट (बनारी, जांजगीर-नैला) ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा :...

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा : कर सकेंगे अजा, अजजा एक्ट मामलों की जांच सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित कर...
Chhattisgarh
0
minutes

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में होली को लेकर मेडिकल स्टाफ...

रायगढ़। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, स्व. लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!