रायपुर
एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व विदर्भ और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 7 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में 9 अप्रैल से वृद्धि होने की संभावना है।
वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः रायपुर संभाग और बस्तर संभाग के जिले संभावित है।



