सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार: जिले की तीन ग्राम पंचायत हथनेवरा, सोनादह और दर्री का चयन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • चयनित पंचायत 2 अप्रैल को होंगे पुरस्कृत

जांजगीर। ‘‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’’ के तहत जिले की तीन ग्राम पंचायतों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हेतु किया गया है। अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर 2024 को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य देश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि अभियान के अंतर्गत देश की 900 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों एवं 100 वार्डों का चयन कर उन्हें पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज आंकड़ों के आधार पर प्रति पंचायत/वार्ड 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को कुपोषण के खिलाफ सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कुपोषण में कमी लाना है।

जिला जांजगीर-चांपा से परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत हथनेवरा एवं सोनादह तथा परियोजना जांजगीर अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री का चयन किया गया है। चयनित पंचायतों को 2 अप्रैल 2026 को भारत मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच/पंच एवं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Latest

16 अप्रैल को  आई.टी.आई. जॉजगीर में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

जांजगीर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय का निर्माण...

  पीएम आवासों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग का अनिवार्य रूप करें निर्माण रामलला दर्शन योजना की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्था व सुविधा उपलब्ध कराने के...
Janjgir - Champa
0
minutes

20 अप्रैल तक मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित

जांजगीर। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मई 2026 में राज्य में वृहद कन्या विवाह समारोह...
Janjgir - Champa
0
minutes

जांजगीर के दो पार्षदों ने दी पालिका को आग लगाने की...

वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सुनील कश्यप और 24 के पार्षद अजीत गढ़वाल पर आरोप  सीएमओ ने कोतवाली में दी लिखित शिकायत  जांजगीर नैला नगर पालिका...
Chhattisgarh
0
minutes