स्वच्छता का संदेश: कलेक्टर-एसपी ने चलाया स्वच्छता अभियान

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय जांजगीर के रमन नगर में आज मुख्य नहर स्वच्छता अभियान में शामिल होकर नागरिकों को जागरूक किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, हसदेव के हीरो के वालिटिंयर्स, एनएसएस, एनसीसी, कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य करते हुए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। अभियान के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की।

कलेक्टर-एसपी ने अभियान में भाग लेकर सड़क, नहर के किनारे साफ-सफाई की तथा लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

अभियान के दौरान गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं सहित नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Latest

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने...
Chhattisgarh
0
minutes

स्वच्छता का संदेश: कलेक्टर-एसपी ने चलाया स्वच्छता अभियान

जांजगीर। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय जांजगीर के रमन नगर में आज मुख्य नहर स्वच्छता अभियान में शामिल होकर नागरिकों को जागरूक...
Chhattisgarh
0
minutes

विकास कार्यों की समीक्षा : कलेक्टर ने पीएम आवास 2.0 में...

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर...
Janjgir - Champa
0
minutes

विकास कार्यों की समीक्षा : कलेक्टर ने पीएम आवास 2.0 में...

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!