1 नवंबर को पीएम मोदी राज्योत्सव के दिन विधान सभा भवन, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का करेंगे शुभारंभ

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005


28 नवंबर से 30 नवंबर तक डीजी कॉन्फ्रेंस में भी होंगे शामिल
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को राज्योत्सव समारोह में हिस्सा लेने रायपुर पहुंचेंगे। इसी महीने दूसरी बार वे तीन दिनों तक चलने वाले डीजी कांफ्रेंस में शामिल होने 28 नवंबर को आएंगे व 30 नवंबर तक रहेंगे।
1 नवंबर को पीएम मोदी नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ की 25वीं स्थापना दिवस (राज्योत्सव) की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे नए विधानसभा भवन, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय और “शांति शिखर” ब्रह्माकुमारी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे सत्य साईं अस्पताल में ऐसे बच्चों से मिलेंगे। जिन्होंने हृदय ऑपरेशन कराया है। राज्य सरकार ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।

डीजी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
28 से 30 नवंबर तक रायपुर में 60वां डीजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इस प्रोग्राम में देशभर से लगभग 250 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। जिसमें डीजी, एडीजी और आईजी रैंक के ऑफिसर होंगे। प्रमुख अतिथियों में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल होंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मीडिया को बताया कि कि पीएम मोदी 31 अक्टूबर की रात रायपुर आएंगे। 1 नवंबर को राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Latest

संघ के 100 वर्ष पर आधारित फिल्म ‘शतक’ छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री

सीएम ने की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की...
Chhattisgarh
0
minutes

समीक्षा बैठक: कलेक्टर महोबे ने महात्मा गांधी नरेगा, पीएम आवास लंबित...

  मनरेगा में 15 मार्च तक कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र लगाएं  जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की...
Janjgir - Champa
0
minutes

घर के मुनगा पेड़ में फांसी से लटका मिला युवक का...

जांजगीर। पामगढ़ के ग्राम सिल्ली में शिवदास मानिकपुरी 30 वर्ष निवासी सिल्ली ,पामगढ़ का शव आंगन में लगे मुनगा पेड़ में सुबह परिजन को...
Janjgir - Champa
0
minutes

सुरक्षा व्यवस्था: पुलिस ने सराफा व्यपारियों की ली बैठक

जांजगीर। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए, जिले के सराफा व्यापारियों का बैठक लिया गया। सीएसपी जांजगीर...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!