जिले के समग्र विकास हेतु टीम भावना से कार्य करने का दिया संदेश
जांजगीर. जिला पंचायत रायगढ़ के सीईओ ias जितेन्द्र यादव को राज्य सरकार ने राजनांदगाव का कलेक्टर बना कर ट्रांसफर कर दिया है, उनके स्थान पर 2022 बैच के IAS अभिजीत बबन पठारे को नया सीईओ पदस्थ किया गया है. सोमवार को श्री पठारे ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। वे दुर्ग जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री पठारे ने जिला पंचायत के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें समर्पण, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जिससे विकास के लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँच सकें।
Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...
प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर
चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...
रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...
इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़
महिला के बच्चों ने निकाला...
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !
महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त
बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
0
minutes

