30 साल पुराना कुआं बना मौत का गड्ढा: खेलते-खेलते गिर गईं दो बहनें..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कनाई का मामला..

जांजगीर। कनई गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। घर की बाड़ी में मौजूद 30 साल पुराने कुएं ने दो मासूम बहनों जैसी चचेरी बहनों को निगल लिया। देखते ही देखते पूरा परिवार गम में डूब गया।
छत्रप्रकाश और चंद्रप्रकाश सगे भाई हैं। उनके घर के बाड़ी में यह पुराना कुआं वर्षों से खुला पड़ा था। मंगलवार दोपहर छत्रप्रकाश की बेटी अस्मिता सूर्यवंशी और चंद्रप्रकाश की बेटी प्रिंसी सूर्यवंशी घर में खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां बाड़ी की ओर निकल गईं। काफी देर तक घर में नजर न आने पर परिजनों ने उन्हें आसपास खोजा। बच्चियां नहीं मिलीं तो परिजन घबराते हुए बाड़ी की तरफ दौड़े। वहां पहुंचते ही सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों मासूम कुएं के अंदर पानी में तैरती मिलीं। चीख-पुकार मच गई। छत्रप्रकाश ने कुएं में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने के लिए दौड़ पड़े। रास्ते भर दोनों माताएं अपनी बेटियों को सीने से लगाए फूट-फूटकर रोती रहीं। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जब दोनों को मृत घोषित किया, तो माताएं वहीं धरती पर गिर पड़ीं। कभी बेसुध हो जातीं, तो कभी जोर-जोर से विलाप करने लगतीं। पूरे अस्पताल में मातम पसर गया।घटना की सूचना पर विधायक ब्यास कश्यप, तहसीलदार, पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दो मासूम जिन्दगियां खो गईं..

अस्मिता सूर्यवंशी (6 वर्ष) – पिता छत्रप्रकाश सूर्यवंशी। पिता ट्यूशन, चॉइस सेंटर चलाने के साथ खेती-किसानी का काम करते थे।
अस्मिता पहली कक्षा में पढ़ती थी।
प्रिंसी सूर्यवंशी (4 वर्ष) – पिता चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी। पिता मिस्त्री का काम करते हैं। प्रिंसी केजी-1 में पढ़ती थी।

बच्चियों के चाचा हेम कुमार सूर्यवंशी ने बताया, “शाम करीब 5 बजे दोनों बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे घर के पीछे स्थित बाड़ी में बने 25–30 साल पुराने कुएं के पास पहुंच गईं और इसी दौरान कुएं में गिर गईं। काफी देर तक दोनों दिखाई नहीं दीं, तो हम लोग उन्हें खोजने लगे। जब हम घर के पीछे कुएं की ओर गए, तो दोनों बच्चियों के शव पानी में दिखाई दिए। तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes