5 जनवरी से 20 अप्रैल तक पानी देने का निर्णय, जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर।
मंगलवार को जांजगीर कलेक्टर जन्मजेय महोबे की अध्यक्षता में रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में समिति के सचिव कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर ने बताया कि जहां-जहां नहर मरम्मत कार्य के निविदा कार्य प्रगतिरत है वहा पानी मरम्मत के उपरांत दिया जाएगा।

बैठक में बायीं तट नहर प्रणाली एवं दायी तट नहर प्रणाली की अकलतरा शाखा नहर के 32 कि.मी. (ग्राम पामगढ़) के नीचे पानी पूर्णतः बंद रहेगा। जांजगीर शाखा नहर प्रणाली के अन्तर्गत मुड़पार शाखा नहर के 8 कि.मी. (ग्राम सेमरा) तक एवं नवागढ़ शाखा नहर के 16 कि.मी. (ग्राम खैरताल) तक पानी दिया जायेगा।

कृषकगण रबी सिंचाई हेतु प्रस्तावित गांवो एवं रकबा की सूची जल संसाधन विभाग के कार्यालय में प्राप्त कर सकते है। बैठक में सर्वसम्मति से 05 जनवरी 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक पानी देने का निर्णय लिया गया। जिसके मध्य निस्तारी के लिये पानी तालाबो को भरने के लिये दिया जायेगा।

कलेक्टर ने कृषि विभाग एवं बीज निगम के अधिकारियों को रबी कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा दिये गये प्रस्तावित रकबे के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिये है।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes