5 साल बाद भी अधर में सपना, उच्च शिक्षा मंत्री से विधायक ने की मांग अटल यूनिवर्सिटी से दें सम्बद्धता..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

● शहीद नंदकुमार पटेल विवि से जुड़े जांजगीर जिला के कॉलेज के विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ी..

⇒ आज कुल उत्सव पर विशेष.. 

जांजगीर ।
जनवरी 2020 में बड़े सपनों के साथ प्रारंभ शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ पाँच वर्ष पूरे कर चुका लेकिन विश्वविद्यालय की स्थिति आज भी बेहद दयनीय है। न भवन बना, न स्थायी स्टाफ की नियुक्ति हुई, न ही यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) की शुरुआत हो सकी।
विश्वविद्यालय का पूरा संचालन आज भी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सहारे हो रहा है। शोध कार्य की स्थिति भी चिंताजनक है। पाँच साल में पीएचडी प्रवेश परीक्षा तक आयोजित नहीं की जा सकी है, जिससे शोधार्थियों में भारी निराशा है। विवि का अपना भवन तक नहीं है। किराए के भवन केआईटी में इसका संचालन जैसे तैसे हो रहा है।इस विश्वविद्यालय से रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़ जिलों के करीब 140 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इतने व्यापक विस्तार के बावजूद, विश्वविद्यालय अब तक अपना स्थायी भवन तक नहीं बना पाया है।स्थानीय शिक्षाविदों का कहना है कि यह विश्वविद्यालय नाम के सम्मान का प्रतीक तो बन गया है, पर शिक्षा का केंद्र नहीं बन सका।

राजनीतिक विडंबना भी चर्चा में..                                यह विश्वविद्यालय उस समय गठित हुआ था जब राज्य में कांग्रेस सरकार थी और शहीद नंदकुमार पटेल के पुत्र उमेश पटेल स्वयं उच्च शिक्षा मंत्री थे। इसके बावजूद, पाँच वर्षों में न कोई निर्माण कार्य आरंभ हुआ, न ही स्थायी भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी।
छात्रों और प्राध्यापकों का कहना है कि सरकार ने भवन निर्माण, स्टाफ नियुक्ति और शोध कार्य के लिए कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया। विश्वविद्यालय केवल औपचारिक बन गया है।”

जयंती पर ‘कुल उत्सव’ लेकिन विकास ठप..                हर वर्ष 8 नवंबर को शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती पर विश्वविद्यालय में “कुल उत्सव” मनाया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शिक्षा और विकास दोनों ठहर गए हैं।

हस्तक्षेप की जरूरत..                                          विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य सरकार को विश्वविद्यालय के भवन, स्टाफ और अकादमिक गतिविधियों के लिए तात्कालिक वित्तीय स्वीकृति देनी चाहिए, अन्यथा यह विश्वविद्यालय कागज़ी उपलब्धि बनकर रह जाएगा।

जांजगीर चाम्पा विधायक ने की मांग..
शहीद नंदकुमार पटेल विवि में जांजगीर चाम्पा जिले के कॉलेजों को शामिल कर दिया गया है इससे इस जिले के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है, इसे देखते हुए जांजगीर चाम्पा विधायक व्यास कश्यप ने उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन देकर जिले के कॉलजों को अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय से सम्बद्धता देने की मांग की है..

व्यास नारायण कश्यप ,विधायक जांजगीर-चाम्पा..

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes