7 स्थानों में छापेमारी, 375 बोरा 150 क्विंटल धान जब्त….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • विभाग एक्शन से कोचियों-बिचौलियों में हड़कंप..

जांजगीर। खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कोचियों-बिचौलियों के परिसरों की जांच की जा रही है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के सख्त निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में बीते दिवस विभिन्न 7 स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां अवैध धान की आवक रोकने के उद्देश्य से सघन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 375 बोरा धान लगभग 150 क्विंटल मंडी अधिनियम के अंतर्गत जब्त किया गया।

टीम द्वारा कोचियों और किराना दुकानों से अवैध रूप से संग्रहित धान की जब्ती की गई और आगे की करवाई हेतु प्रकरण तैयार किया गया है।

देखिए कहा कितने धान जब्त हुए….

लाल साहू, लटिया – 50 बोरा, राजेंद्र साहू, पनगांव – 50 बोरा, उमेश कुमार, कटनई – 52 बोरा, नारायण प्रसाद, सांकर – 35 बोरा, भुनेश्वर किराना, पेण्ड्री – 38 बोरा, सोनी किराना, किरीत – 75 बोरा,फर्म श्यामलाल, अवरीद – 75 बोरा धान जब्त किया गया है ।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि जिले में अवैध धान की खरीदी-बिक्री रोकने के लिए छापेमार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Latest

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes

मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और...

पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा - मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा...

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो...

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं।...
Janjgir - Champa
0
minutes