बिलासपुर मंडल द्वारा अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता(संगीत) “सुर-संगम का किया गया आयोजन |

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

बिलासपुर|
31 अक्टूबर को बिलासपुर मंडल के तत्वावधान में एनईआई सभागार में “सुर-संगम 2025” अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (संगीत) का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बिलासपुर मुख्यालय सहित रायपुर, नागपुर एवं बिलासपुर मंडल से सुर एवं संगीत की विभिन्न विधाओ के प्रतिभागी शामिल हुये । इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय लोक संगीत की समृद्ध परंपराओं को प्रोत्साहन देना और नई पीढ़ी को इसके संरक्षण हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की शुरूआत मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल एवं मंडल सेक्रो अध्यक्ष भगवती खोईवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इसके पश्चात इस प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत की विभिन्न श्रेणियों में पारंपरिक लोक धुनों और शास्त्रीय वादन जैसी अनेक विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का अद्भुत परिचय दिया, जिससे भारतीय लोक कलाओं की विविधता और जीवंतता को दर्शाया गया।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन के लिए 3 सदस्यीय निर्णायक मंडल में डॉ शिवनारायण मौरे, विकास डिकसेना, तथा मनीषा श्रीवास शामिल थे |
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल एवं विशिष्ट अतिथि भगवती खोईवाल के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के करकमलों से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अंशुमान मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी रुहिना तुफ़ैल खान सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे ।
मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने कहा कि हम न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भी संकल्प ले रहे हैं। उन्होने कार्यक्रम एवं प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी । कार्यक्रम का संचालन राकेश श्रीवास ने किया |

● प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम इस प्रकार है-

शास्त्रीय संगीत गायन (एकल)–प्रथम- पंकज बी जाधव, द्वितीय – आभा बक्सी, तृतीय – सौम्या ठाकुर।
सुगम संगीत गायन(एकल) – प्रथम डॉ तोपराज सिंग पटेल, द्वितीय – सम्पत अरुणा, तृतीय – अमित मलिक ।
शास्त्रीय संगीत वादन(एकल) – प्रथम अमित मलिक, द्वितीय – पंकज बी जाधव, तृतीय – प्रज्ज्वल बोरकर।
सुगम वादन(एकल) -प्रथम– अमित मलिक, द्वितीय – पंकज बी जाधव, तृतीय – रोहित अरोदिया।

ऑल ओवर ऑल विजेता – नागुपर मंडल

Latest

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes